*मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना* *मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना कर नौ कन्याओं का लिया आशीर्वाद*

*मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना*

*मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना कर नौ कन्याओं का लिया आशीर्वाद*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की निरंतर उन्नति तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर का भाव प्रकट करता है। यह पर्व समाज को नारी शक्ति के महत्व को समझने और उसका सम्मान करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement