*चलो संसद’ ऐलान के बीच जंतर-मंतर पर बवाल प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज*

Spread the love

*चलो संसद’ ऐलान के बीच जंतर-मंतर पर बवाल प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज*

 

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही दिल्ली में बड़ा बवाल हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च का ऐलान किया है। इसी बीच जंतर-मंतर पर हंगामा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया है, वहीं, जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के कई नेता पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया गया है।

बता देंं कि नीट पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी ने चलो संसद मार्च का ऐलान किया है। इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे। संसद के मॉनसून सत्र के बीच इस बड़े आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *