*_शहडोल में दर्दनाक हादसा, मां ने 3 मासूम बेटियों के साथ की आत्महत्या_*

Spread the love

*_शहडोल में दर्दनाक हादसा, मां ने 3 मासूम बेटियों के साथ की आत्महत्या_*

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक घटना हो गई. जहां एक मां ने अपने तीन मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली. जिसकी वजह से चारों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. इस घटना ने हर सुनने वाले को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई ये जानने की कोशिश में जुटा है, कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है.

मां ने उठाया मौत वाला कदम

घटना शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरवार गांव की है. जहां अनीता सिंह अपनी तीन बेटियों के साथ रहती थी. घटना के समय महिला अपने घर में बच्चियों के साथ अकेली थी. उसका पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में जाकर काम करता था. जबकी अनीता अपनी बेटियों के साथ हिरवार गांव में रहती थी. परिवार का मूल निवास तिखवा गांव में है, लेकिन हिरवार जीनी क्षेत्र में लगभग 7 एकड़ भूमि पर बने पीएम आवास में अनीता अपनी बेटियों के साथ रहती थी. घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस को मौके पर क्या साक्ष्य मिले और आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच जारी है.

 

मां ने तीन बेटियों के साथ किया आत्महत्या

इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई. एक मां के इस दर्दनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश में लोग जुट गए हैं. पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पपौंध थाने की पुलिस अब हर पहलू से जांच की कोशिश में जुटी हुई है. वो भी यह जानने की कोशिश कर रही है, कि आखिर इस सामुहिक आत्महत्या के पीछे की वजह क्या है.

इस घटनाक्रम को लेकर पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि “महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया है. आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है. मामले की वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि आखिर मां ने ऐसा दर्दनाक कम क्यों उठाया.”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *