*ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने पश्चिम एशिया में तैनात किए F-16, F-35 लड़ाकू विमान*

*ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने पश्चिम एशिया में तैनात किए F-16, F-35 लड़ाकू विमान*

 

वॉशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने यूरोप से अपने पांचवीं पीढ़ी के एफ-35 और एफ-16 लड़ाकू विमानों को पश्चिम एशिया भेजना शुरू कर दिया है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एफ-16 लड़ाकू विमानों को जर्मनी के स्पैंगडाहलेम एयर बेस से, जबकि एफ-35 विमानों को ब्रिटेन के लेकेनहीथ एयर बेस से पश्चिम एशिया भेजा जा रहा है। इसके अलावा हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर विमान भी क्षेत्र में तैनात किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 18 जून की रात ईरान और अमरीका के बीच युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे, हालांकि आठ जुलाई से अमरीकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने दावा किया कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरान की गतिविधियों के जवाब में की गई।

इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों में स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान ने अमरीका पर युद्धविराम संबंधी समझौते का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। नौ जुलाई को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि युद्धविराम अब प्रभावी नहीं रहा

Advertisement
Advertisement
Advertisement