महापौर ने ट्रांजिट कैम्प में नये प्रतिष्ठान चंदू मेडिकल स्टोर का किया शुभारंभ

Spread the love

महापौर ने ट्रांजिट कैम्प में नये प्रतिष्ठान चंदू मेडिकल स्टोर का किया शुभारंभ

 

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में महापौर विकास शर्मा ने नये प्रतिष्ठान ‘चंदू मेडिकल स्टोर’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान स्वामी चन्द्रसेन गंगवार ‘चंदू’ तथा उनके परिजनों ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में नये प्रतिष्ठानों का लगातार खुलना यहां की बढ़ती समृद्धि और आर्थिक गतिविधियों का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी इस क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। पिछले लगभग आठ माह में ट्रांजिट कैम्प के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 

महापौर ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांजिट कैम्प को 1.69 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले रजत जयंती पार्क की सौगात मिलने जा रही है, जो क्षेत्र की खूबसूरती और सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से ट्रांजिट कैम्प एक नये स्वरूप में नज़र आएगा और स्थानीय निवासियों को एक आधुनिक व आकर्षक मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।

 

महापौर ने प्रतिष्ठान स्वामी चन्द्रसेन गंगवार को नये व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय लोगों को सुविधाएं प्रदान करेंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे।

 

इस अवसर पर चन्द्रसेन गंगवार, दिलीप अधिकारी, दीप कुकरेजा, अनिल कुमार, अजय गंगवार, प्रमोद गंगवार, राजेश गंगवार, वी.के. गंगवार, राममूर्ति, करण गंगवार, सचिन गंगवार, अमरपाल कोली, सुरेंद्र, सोनू गंगवार सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *