केंद्र तथा राज्य की सरकार वंदे मातरम कार्यक्रम के जरिए युवाओं को देश प्रेम के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं  –  भारत भूषण चुघ 

Spread the love

केंद्र तथा राज्य की सरकार वंदे मातरम कार्यक्रम के जरिए युवाओं को देश प्रेम के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं  –  भारत भूषण चुघ

 

रुद्रपुर – संविधान दिवस व वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे मातरम कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है और केंद्र तथा राज्य की सरकार वंदे मातरम कार्यक्रम के जरिए युवाओं को देश प्रेम के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसी के तहत आज बतोर मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और समाज सेवी भारत भूषण चुघ झा कॉलेज पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया। प्रार्थना सभा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का अर्थ है मैं मां को नमन करता हूं अथवा हे मां तुम्हें प्रणाम करता हूं जो भारत माता के प्रति सम्मान को दर्शाता है ।उन्होंने कहा कि यह वाक्य बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार वंदे मातरम के जरिए देशभक्ति की अलख जगा रहे हैं ताकि आज की युवा पीढ़ी यह जान सके कि किस प्रकार से इस देश की रक्षा के लिए असंख्य युवाओं ने अपने जीवन का बलिदान किया है, और सदैव वंदे मातरम और राष्ट्र प्रेम की ज्योत को जगाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश बिना युवा शक्ति के संगठित हुए आगे नहीं बढ़ सकता। चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि देश के प्रत्येक स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य रूप से गया जाएगा ताकि सभी युवाओं में देशभक्ति का जज्बा बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा मजबूत होगा तभी राष्ट्र मजबूत हो सकता है।उन्होंने वंदे मातरम जयंती के अवसर पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडे, सुशील यादव, राजपति बिंद, गिरीश शर्मा ,दिनेश शुक्ला, विपिन गुप्ता, प्रमोद बाबू शर्मा, जितेंद्र यादव, प्रभु दयाल, पूजा बत्रा, इंदिरा, नर नारायण वर्मा, मोहन चंद्र जोशी, कृष्णा राम आर्य ,गोविंद सिंह बिष्ट, शंकर दत्त पाठक, लुकमान, विशाल यादव समेत तमाम छात्र मौजूद थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *