आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना 

Spread the love

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

 

रुद्रपुर – अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश ,हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की तरह उनका भी मानदेय बढ़ाया जाए और उसे 26 प्रतिशत किया जाए। उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। स्टेशनरी व आने जाने का भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि रिक्त पड़े हुए प्रमोशन पदों को जल्द शुरू भरा जाए। मोबाइल रिचार्ज का पैसा बढ़ाया जाए। उनका कहना था कि खाद्य पदार्थों के लिए प्रतिमाह ₹1000 दिया जाए। त्योहार पर उन्हें बोनस प्रदान किया जाए उनका कहना था कि सरकार उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करें अन्यथा वह आंदोलन को बाध्य होगी। धरना देने वालों में ममता, शबनम, सुनीता, बबीता, कमलेश, उर्मिला, भगवती, कुसुम ,हरवंश कौर ,वीना, शिवी, गुलशन ,रिंकी, सुमन ,संगीता, रजनी, गीता, आदेश समेत तमाम महिलाएं मौजूद थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *