डंपर की टक्कर से सिडकुल कर्मी की मौत
रुद्रपुर – आज गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से एक सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मदद से डंपर चालक को मय वाहन के पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया ।पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर निवासी 36 वर्षीय नंदन पाठक पुत्र श्री दत्त पाठक सिडकुल स्थित सेक्टर 12 की जेवीएम कंपनी में काम करते थे। आज वह पैदल ही ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहे थे। तभी कंपनी गेट के समीप गलत दिशा से एक डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वाहन में ब्रेक भी नही लगे। जिस कारण नंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले निजी और गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने डंपर संख्या यू ए04 ए 2116 को मय चालक के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






