*श्रीमद् देवी भागवत कथा में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, व्यास पीठ को किया नमन* *कथा के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने से प्रेम, करुणा और सद्भाव की भावना होती है विकसित : शिव अरोरा*

*श्रीमद् देवी भागवत कथा में पहुंचे विधायक शिव अरोरा, व्यास पीठ को किया नमन*

 

*कथा के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने से प्रेम, करुणा और सद्भाव की भावना होती है विकसित : शिव अरोरा*

 

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित हंस विहार फेस-2 में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में विधायक शिव अरोरा ने पहुंचकर व्यास पीठ को नमन किया और कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा व्यास ने श्रीमद् देवी भागवत के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान व्यास पीठ की ओर से विधायक शिव अरोरा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने आयोजन समिति और कथा व्यास का आभार जताया।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण मन को शांति प्रदान करने के साथ ही जीवन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। धार्मिक ग्रंथों में प्रेम, करुणा, सेवा, विनम्रता और सद्भाव जैसे अनेक महत्वपूर्ण संदेश समाहित हैं। इन संदेशों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

 

उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत मां भगवती की महिमा, शक्ति और भक्ति का वर्णन करने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ है। ऐसी धार्मिक कथाएं व्यक्ति को आत्मचिंतन करने, अपने कर्तव्यों को समझने और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में धार्मिक आयोजनों से मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है।

 

विधायक ने आयोजन समिति और हंस विहार फेस-2 के निवासियों को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में बताए गए सद्गुणों को अपने जीवन और व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

 

इस दौरान परजीत, सुखदेव कुमार, अरविंद सिंह, राजेश कुमार, पिंटू, राजवीर, आलोक प्रकाश, विपिन और सुदेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement