*WhatsApp का नया प्राइवेसी फीचर, बिना फोन नंबर जाने यूजरनेम से कर सकेंगे चैट*
*यूजरनेम और Username Key के जरिए जुड़ेगा संपर्क, सर्च बार में मिलेगा चैट का विकल्प*
व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना किसी का फोन नंबर जाने केवल उसके @username और Username Key की मदद से चैट कर सकेंगे।
इस फीचर के तहत यूजर को व्हाट्सऐप के सर्च बार में संबंधित व्यक्ति का यूजरनेम टाइप करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर चैट करने का विकल्प दिखाई देगा, जिसके जरिए सीधे बातचीत शुरू की जा सकेगी। इससे यूजर्स को अपनी पहचान और फोन नंबर साझा किए बिना नए लोगों से जुड़ने में मदद मिल सकती है।
फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। इसके व्यापक स्तर पर उपलब्ध होने और काम करने के तरीके से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।


