*महापौर विकास शर्मा ने किया कैंप कार्यालय का शुभारंभ*
*महापौर विकास शर्मा ने किया कैंप कार्यालय का शुभारंभ* *पूजा-अर्चना और हवन के साथ शुरू हुआ कार्यालय, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*
*पूजा-अर्चना और हवन के साथ शुरू हुआ कार्यालय, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं*
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को अपने निजी आवास पर नगर निगम के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना और हवन किया गया। महापौर ने भगवान श्रीकृष्ण से रुद्रपुर महानगर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।
कैंप कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर कैंप कार्यालय शुरू किए जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैंप कार्यालय जनता और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कैंप कार्यालय रुद्रपुर की जनता को समर्पित है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नगर निगम कार्यालय पहुंचने में नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कैंप कार्यालय के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे रखने का अतिरिक्त और सुलभ माध्यम मिलेगा। यहां नागरिकों की समस्याओं और जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, पथ प्रकाश, निर्माण कार्य, प्रमाणपत्र समेत नगर निगम से जुड़ी अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़े सुझाव भी आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से लिए जाएंगे।
महापौर ने कहा कि उनका संकल्प रुद्रपुर की जनता को सरल, सुगम और संवेदनशील जनसेवा उपलब्ध कराना है। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की बात सुनी जाए और उसके कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए, यही कैंप कार्यालय का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय के साथ कैंप कार्यालय में भी जनसमस्याओं की सुनवाई होने से व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी और वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी सीधे प्राप्त की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकसित महानगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सहयोग से इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। कैंप कार्यालय जनसेवा और विकास की इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पार्षद प्रमोद शर्मा, पवन राना, मोहन तिवारी, मुकेश शर्मा, राजेश जग्गा, दलीप अधिकारी, भरत शाह, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मानवेंद्र राय, बीनू, संतोष गुप्ता, नूरुद्दीन, अशफाक, विक्की अंसारी, चंद्रसेन चंदा, चिराग कालरा, नामित पार्षद राजन राठौर, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, धीरू त्रिपाठी, मोर सिंह यादव, जितेंद्र संधू, गौरव जुयाल, चंदन भट्ट, आशीष छाबड़ा, आशीष यादव, धर्मेंद्र सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, अभिषेक दास गुप्ता, अर्चना राय, पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी, आशा मुंजाल, स्वाति शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


