*रक्षाबंधन पर अजय गणपति की खास पहल, महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही चीता पुलिस*

रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही महिला चीता पुलिस

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त, महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का दिया भरोसा

रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपदभर में विशेष पुलिस व्यवस्था की गई। महिला चीता पुलिस कर्मियों को बाजारों, प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात कर लगातार गश्त एवं निगरानी कराई गई।

महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। पर्व के दौरान महिलाओं और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिस ने संवेदनशील एवं सतर्क पुलिसिंग का परिचय दिया।

बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विशेष अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व भी मनाया। उन्होंने बहनों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करना तथा महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना रहा।

एसएसपी अजय गणपति की इस पहल से रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता नजर आई। जनपद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्व के दौरान प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement