*ड्यूटी के दौरान आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का आकस्मिक निधन, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

*ड्यूटी के दौरान आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का आकस्मिक निधन, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मूल रूप से हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र आर्या वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कोतवाली ट्रांजिट कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार ने कहा कि आरक्षी भुवन चंद्र आर्या का निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अत्यंत दुखी हैं। पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

पुलिस परिवार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस महकमा शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

ॐ शांति।

Advertisement
Advertisement
Advertisement