*मदुरै में हाईवे पर दो बसों की टक्कर, 6 की मौत, 41 घायल*

*मदुरै में हाईवे पर दो बसों की टक्कर, 6 की मौत, 41 घायल*

 

मदुरै: तमिलनाडु में मदुरै के कोट्टमपट्टी के पास सोमवार को एक प्राइवेट ओमनी बस और तमिलनाडु सरकार की बस की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 41 लोग घायल हो गए. केएमआर ट्रांज नाम की एक प्राइवेट ओमनी बस सुबह मदुरै जिले के कोट्टमपट्टी के पास वंचिनागरम फोर-लेन रोड पर चेन्नई से मार्तंडम जा रही थी. बस के नीचे और ऊपर के फ्लोर में बेड लगे थे. रास्ते में अचानक ड्राइवर का बस पर कंट्रोल नहीं रहा और बस रोडब्लॉक पार करके उल्टी दिशा में सड़क पर पहुंच गई.

 

यह एक्सीडेंट तब हुआ जब एक प्राइवेट ओमनी बस तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही एक सरकारी बस से टकरा गई. हाईवे पेट्रोल पुलिस ने कन्फर्म किया कि दोनों बसों में सवार पांच पुरुषों और एक महिला समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement
Advertisement