*मुंबई में पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें कैंसिल:पुणे एक्सप्रेस वे पर मलबा, रास्ता बंद, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी; छत्तीसगढ़ में 2 बच्चे डूबे।*

Spread the love

*मुंबई में पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें कैंसिल:पुणे एक्सप्रेस वे पर मलबा, रास्ता बंद, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी; छत्तीसगढ़ में 2 बच्चे डूबे।*

 

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मुंबई-पुणे रेल रूट पर सोमवार सुबह करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लइड हो गई। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।

 

उधर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। मुंबई में कल से 75kmph की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, 142 पेड़ उखड़ गए। BMC ने आज सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

 

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

 

उधर यूपी के 10 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गड्ढे में डूबने से 5 और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *