भवाली सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

भवाली सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

नैनीताल। भवाली क्षेत्र के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

हादसे में मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48) निवासी खटीमा, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), पुत्र वासु चुफाल (19), पुत्री रवी चुफाल (12) तथा वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement