तू देंदी जा माये, अस्सी मंगदे रहणा ऐ…भजनों में डूबा दरबार, श्रद्धालु झूमे नवरात्र के दूसरे दिन माता की चौकी में उमड़ा आस्था का सैलाब

तू देंदी जा माये, अस्सी मंगदे रहणा ऐ…भजनों में डूबा दरबार, श्रद्धालु झूमे

नवरात्र के दूसरे दिन माता की चौकी में उमड़ा आस्था का सैलाब

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वाधान में वसुंधरा कॉलोनी फेस-2 स्थित समाजसेवी जगदीश बठला के आवास पर भव्य माता की चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में लीन होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्योत प्रज्वलन के साथ बठला परिवार द्वारा की गई। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विनीत अरोड़ा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन व कालका मां मुझे तेरी जरूरत है, सुमित वार्ष्णेय ने तू देंदी जा माये, अस्सी मंगदे रहणा ऐ और तेरे रंगा विच मैं रंग जावां जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंशिका मनोचा ने काली मेरी मां पटियाले विच रहंदी आ, गुड्डू लहरी ने मेरा सांवरिया आएगा तथा सौरभ वार्ष्णेय ने ओ जंगल के राजा मेरी मईया को ले के आजा और आ जाओ घाटे वाले, पावन सजा है द्वारा प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं रमेश राठौर ने मेरी मईया जी ने दे दी खुशियां भजन से दरबार में भक्तिरस भर दिया।
दरबार के दौरान महंत विकास शर्मा पर माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट होने पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर बठला परिवार के जगदीश बठला, राघव बठला, संगीता बठला, सिमरन बठला, मन्नत बठला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुखविंदर, राहुल बांगा, साहिल अरोड़ा, संजय ठुकराल, अजय चड्ढा, अमित अरोड़ा, विवेक दीप सिंह, सचिन खुराना, करुण गुप्ता, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, चिराग कालरा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय,मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, कंचन नारंग, वृंदा चुघ, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त और भक्तानिया मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement