*_श्रीलंका ने अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानियों के शव स्वदेश भेजे_*

*_श्रीलंका ने अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानियों के शव स्वदेश भेजे_*
श्रीलंका ने शुक्रवार को 84 ईरानी नाविकों के अवशेष वापस भेजे, जो 9 दिन पहले एक अमेरिकी सबमरीन द्वारा उनके फ्रिगेट को डुबोने में मारे गए थे, स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी को दी. 4 मार्च को श्रीलंका के तट के पास IRIS डेना पर टॉरपीडो से हमला होने पर नाविक मारे गए थे, इस घटना ने मिडिल ईस्ट युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा दिया. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “रवाना होने में देरी हुई क्योंकि 84 सीलबंद बॉक्स लोड करने थे.”

ईरान ने मिसाइल हमले की दी चेतावनी, तेल अवीव में हुआ धमाका

शुक्रवार को इजराइल के कमर्शियल हब तेल अवीव के आस-पास दो जगहों से धुआं उठता देखा गया. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ईरान से जोरदार मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद धमाके की आवाज सुनी गई. हालांकि, इस हमले में किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली. वहीं, ईरान की सेना ने कहा कि उसने मध्यपूर्व युद्ध शुरू होने के बाद से 111 ड्रोन नष्ट किए हैं.

ईरान पर होगा और तगड़ा हमला, ट्रंप ने किया वादा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ईरानी ठिकानों पर बहुत ज़ोरदार हमला करेगी. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की यह जंग तीसरे हफ्ते में पहुंच रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement