सघन सत्यापन अभियान: 395 व्यक्तियों का सत्यापन, 91 चालान अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में कार्रवाई

Spread the love

सघन सत्यापन अभियान: 395 व्यक्तियों का सत्यापन, 91 चालान

अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में कार्रवाई

रुद्रपुर, 1 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधमसिंहनगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों तथा संदिग्ध लोगों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।

पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 395 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 91 चालान काटे गए।

थानावार कार्रवाई

कोतवाली जसपुर: 40 सत्यापन, धारा 81 के तहत 20 चालान

कुण्डा: 27 सत्यापन, धारा 83 में 1 चालानी रिपोर्ट

बाजपुर: 19 सत्यापन

केलाखेड़ा: 7 सत्यापन

गदरपुर: 28 सत्यापन, धारा 81 में 4 चालान

दिनेशपुर: 11 सत्यापन

पंतनगर: 13 सत्यापन, 2 चालान

ट्रांजिट कैम्प: 16 सत्यापन, धारा 183 में 10 चालान

रुद्रपुर: 10 सत्यापन, धारा 81 व 83 में 2 चालान

किच्छा: 20 सत्यापन, धारा 81 में 8 चालान

पुलभट्टा: 5 सत्यापन

सितारगंज: 45 सत्यापन, धारा 81 में 15 चालान

नानकमत्ता: 5 सत्यापन

खटीमा: 147 सत्यापन, धारा 81 व 83 में 16 चालान

झनकईया: 2 सत्यापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर अपराधों की रोकथाम करना है।

पुलिस की अपील

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने किरायेदारों एवं बाहरी कामगारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *