शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य: भारत भूषण चुघ ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Spread the love

खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, कमला नेहरू योजना के चेक वितरित

विदाई समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अतिथियों ने दिए सफलता के सूत्र

कमला नेहरू योजना के तहत आर्थिक सहयोग पाकर विद्यार्थियों में उत्साह

रुद्रपुर। खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को चेक वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।

उन्होंने बताया कि कमला नेहरू योजना के तहत वितरित किए जा रहे चेक से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, कस्तूरी लाल तागरा, विजय सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। चेक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन और आसरा शामिल रहे।

उत्तम दत्ता, कस्तूरी लाल तागरा तथा अजय गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार सुने तथा सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवा अपने भविष्य का सशक्त निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में रजनी लोहानी, चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य, प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा, फिरदौस, शोभा, काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *