‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्मा

Spread the love

‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्मा

– राज्य स्तरीय कबड्डी में ऊधमसिंह नगर बना चैंपियन

– महापौर ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

 

रूद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तराखंड और खेल विभाग उधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन बालक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान ऊधमसिंह नगर की टीम ने देहरादून को मात्र दो अंकों के अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

समापन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। महापौर ने कहा आज उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार देवभूमि को श्खेल भूमिश् बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में लागू की गई नई खेल नीति का ही परिणाम है कि आज खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान मिल रहा है। धामी सरकार ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की जो मुहिम शुरू की है, उससे प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नया आत्मविश्वास जगा है। अब मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकें।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम खेलों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम भी प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रूद्रपुर नगर निगम भी स्थानीय स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या और उनकी जरूरतों को देखते हुए जल्द ही किच्छा रोड पर एक नए स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि रूद्रपुर के हर होनहार खिलाड़ी को आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण मिले, ताकि वे ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं तक का सफर तय कर सकें। हम संसाधनों की कमी को किसी भी खिलाड़ी के रास्ते का रोड़ा नहीं बनने देंगे।

 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। ऊधमसिंह नगर और देहरादून के बीच हुए इस मैच में अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। अंत में ऊधमसिंह नगर की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए देहरादून को 51-49 के स्कोर से पराजित किया। जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि खेल विभाग का उद्देश्य बच्चों को अधिक से अधिक मंच प्रदान करना है ताकि वे पेशेवर स्तर के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी।

 

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा, कबड्डी कोच विशाल सिंह, गौरव उपाध्याय, सहायक एथलेटिक्स कोच हरिश राम, खो-खो कोच अल्पना त्यागी, हैंडबॉल कोच रघु रावत और फेंसिंग कोच स्मिता नेगी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *