Pushkar Singh Dhami के पंतनगर पहुंचने पर पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने किया स्वागत, विकास योजनाओं पर जताया आभार

Spread the love

किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

किच्छा–नगला से अटरिया रोड होते रुद्रपुर तक सड़क निर्माण को 22 करोड़ रुपये मंजूर

Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के अंबेडकर पार्क में लगेगी B. R. Ambedkar की आदमकद प्रतिमा

किच्छा पुराने टैक्सी स्टैंड पर बनेगा विभाजन विभीषिका सेनानियों की स्मृति में स्मारक

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में किच्छा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा विकास की ओर

 

पंतनगर। Pushkar Singh Dhami के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं। अब इन योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिलना किच्छा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही किच्छा–रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा–कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. Ambedkar की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने तथा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए Kumaon Mandal Vikas Nigam को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडिया नमक फैक्ट्री पुल के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ये योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *