रुद्रपुर में महिला मोर्चा का यूथ कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर में महिला मोर्चा का यूथ कांग्रेस के विरुद्ध प्रदर्शन

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

‘इंडिया AI इंपैक्ट समिट’ के विरोध में दक्ष चौराहे पर जुटीं महिला कार्यकर्ता

 

रुद्रपुर। शहर के दक्ष चौराहे पर गुरुवार को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘इंडिया AI इंपैक्ट समिट’ के नाम पर किए गए प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस की नीतियों को देश की छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों और प्रदर्शनों के माध्यम से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे महिला मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की नीतियां राष्ट्रहित के विपरीत हैं और जनता इनके वास्तविक स्वरूप को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

प्रदर्शन में रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, प्रीति धीर, साधना शर्मा, ममता त्रिपाठी, गीता भारद्वाज, आशा मिश्रा, अर्चना राय, आरती मौर्य, मोना, ललिता, कंचन नेगी, माधवी दीक्षित, दुर्गा पांडे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियां की जाती हैं तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध जारी रखा जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *