*अमरनाथ व माता वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत* *पुष्पमालाएं पहनाकर किया सम्मान, बाबा बर्फानी व माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना*

Spread the love

 

*अमरनाथ व माता वैष्णो देवी यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत*

 

*पुष्पमालाएं पहनाकर किया सम्मान, बाबा बर्फानी व माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना*

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी की यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्री अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं ने जिस अटूट विश्वास और उत्साह के साथ यात्रा पूर्ण की है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी एवं माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि का संचार हो।

इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल, बॉबी टुटेजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *