*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब कारोबारियों पर कार्यवाही लगातार जारी — कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 3000 लीटर लहन किया नष्ट ,21 लीटर कच्ची शराब बरामद*

Spread the love

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब कारोबारियों पर कार्यवाही लगातार जारी — कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 3000 लीटर लहन किया नष्ट ,21 लीटर कच्ची शराब बरामद*

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली आईटीआई पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

➡️ अवैध कच्ची शराब की भट्टी व शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

➡️ लगभग 3000 लीटर लहन नष्ट कर 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

➡️ अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी।

➡️ दिनांक 08.03.2026 को पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आई टी आई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे छापेमारी की गई।

➡️ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर अवैध कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए अभियुक्त सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।

➡️ अभियुक्त के कब्जे से 02 लोहे के ड्रम, 04 प्लास्टिक पाइप, 02 एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, 02 पीले रंग के प्लास्टिक जार तथा लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही लगभग 3000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

➡️ इस संबंध में थाना कोतवाली आईटीआई में मु0एफ0आई0आर न0- 70/2026 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर।

*पुलिस टीम*
अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह
का0 बलवंत सिंह
का0 योगेश पांडे
का0 रमेश बांग्याल


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *