अस्पताल मे महिला स्टाफ से छेडछाड और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी 

Spread the love

अस्पताल मे महिला स्टाफ से छेडछाड और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

 

रुद्रपुर। शहर के मेडिसिटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि अस्पताल में मास्टर माहिर आसीम नाम का मरीज भर्ती है। मरीज के पिता आजम खान निवासी किच्छा ने अस्पताल परिसर में ही महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की।जब डड्ढूटी पर तैनात डॉक्टर संजय कुमार ने बीच-बचाव कर समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आजम खान और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर का आरोप है कि आजम खान के साथ आए मोहसिन खान और अन्य अज्ञात लोगों ने अन्य मरीजों व तीमारदारों की मौजूदगी में उन्हें भद्दी गालियां दीं और अस्पताल से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।डॉक्टर संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के व्यवहार और धमकियों से वह और उनका स्टाफ डरा हुआ है तथा उन्हें शारीरिक क्षति की पूरी आशंका है। उन्होंने साफ किया कि यदि उन पर या स्टाफ पर कोई हमला या अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार ये नामजद लोग होंगे। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है। बिगवाड़ा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *