नवरात्र पर माता रानी का विशाल जागरण 27 मार्च को, भंडारा 28 मार्च को
कौशल्या इन्क्लेव में धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज, समिति जुटी सेवा में
प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों से सजेगा माता रानी का जागरण
नवरात्र पर जागरण और भंडारे से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल
नवरात्र पर्व पर कौशल्या इन्क्लेव बनेगा भक्ति का केंद्र
श्रद्धालुओं के सहयोग से होगा भक्ति और आस्था का भव्य संगम
क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए हर्ष का विषय है कि विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर कौशल्या इन्क्लेव फेस–1 में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 27 मार्च, शुक्रवार को सायं 9 बजे से कौशल्या इन्क्लेव फेस–1 के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुरू होगा।
जागरण में श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों द्वारा माता रानी की भक्ति से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
इसके अतिरिक्त दिनांक 28 मार्च, शनिवार को प्रातः 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समिति के अनुसार 5 मार्च से प्रतिदिन सायंकाल कौशल्या इन्क्लेव फेस–1 मुख्य प्रवेश द्वार पर समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। श्रद्धालु एवं दानदाता इस दौरान पहुंचकर आयोजन में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों







