*SBI में 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा शुल्क* *BSBD खातों पर 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, पांचवीं निकासी से ₹15 प्लस GST देना होगा*

*SBI में 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा शुल्क*

*BSBD खातों पर 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, पांचवीं निकासी से ₹15 प्लस GST देना होगा*

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों के लिए नकद निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इसके तहत खाताधारकों को हर महीने केवल चार बार मुफ्त कैश निकासी की सुविधा मिलेगी।

निर्धारित सीमा से अधिक निकासी करने पर बैंक शुल्क वसूलेगा। पांचवीं बार और उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर खाताधारक को 15 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा।

नए नियमों के लागू होने के बाद BSBD खाताधारकों को अपनी मासिक नकद निकासी की योजना बनानी होगी। बैंक का यह शुल्क निर्धारित चार मुफ्त निकासी की सीमा पूरी होने के बाद प्रत्येक अतिरिक्त कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।