होली चाइल्ड स्कूल में ‘किड्सवेंचर स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का उत्साहपूर्ण आयोजन

Spread the love

होली चाइल्ड स्कूल में ‘किड्सवेंचर स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का आयोजन

किंडरगार्टेन विंग के बच्चों ने खेल गतिविधियों में दिखाया जोश, अभिभावकों की भी रही भागीदारी

माँ सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ स्पोर्ट्स फिएस्टा, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार

नन्हे-मुन्नों की खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, अतिथियों ने शिक्षकों की सराहना की

होली चाइल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स फिएस्टा यादगार बना, बच्चों-अभिभावकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

रुद्रपुर।

होली चाइल्ड स्कूल में किंडरगार्टेन विंग के लिए सत्र 2025-26 के अंतर्गत ‘किड्सवेंचर स्पोर्ट्स फिएस्टा’ का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों का उत्साह और आपसी तालमेल आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री आर. के. बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम.डी. श्रीमती पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं श्रीमती मंजू अधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *