कांग्रेस ने SIR अभियान में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
किच्छा। किच्छा विधानसभा-67 के एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रभारी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण का एसआईआर अभियान 20 मई से पूर्व ही शुरू हो चुका है। इसके तहत 16 राज्यों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 37 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह प्रक्रिया 29 मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि किच्छा विधानसभा में 20 मार्च 2026 तक 65.75 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। विधानसभा में कुल 1,52,970 मतदाता थे, जिनमें से मैपिंग के बाद 1,21,687 मतदाता सूची में शेष हैं तथा 31,281 नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से कट गए हैं, उन्हें पुनः जोड़ने के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2026 तक विधानसभा क्षेत्र में 102 बीएलए-2 नियुक्त किए जा चुके हैं। वर्तमान में किच्छा विधानसभा में 160 मतदान केंद्र हैं तथा नौ नए बूथ बनने की संभावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़े जाएंगे, जबकि मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरण या अन्य कारणों से नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन एवं अद्यतन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जाएगा।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से संपन्न हो, इसके लिए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
गलत तरीके से कटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने को गंभीरता से करें काम : डॉ. गणेश उपाध्याय
किच्छा में 65.75 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण, शेष मतदाताओं तक पहुंचने का आह्वान : डॉ. गणेश उपाध्याय
2027 चुनावों से पहले मतदाता सूची को मजबूत बनाने में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता : डॉ. गणेश उपाध्याय
किच्छा विधानसभा में एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति : डॉ. गणेश उपाध्याय
एसआईआर अभियान में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी जरूरी, संगठन को किया गया जागरूक : डॉ. गणेश उपाध्याय
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों से अवगत कराना और संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी का स्वागत किया गया। इस दौरान संजीव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित







