राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस का उपवास, चढ़ावा प्रकरण की जांच की मांग

Spread the love

चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

रुद्रपुर। अयोध्या के राम मंदिर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए उपवास रखा। कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रम्पुरा स्थित 84 घंटा शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और स्वर्ण आभूषणों में कथित अनियमितताएं करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी आरोप लगाए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और यदि चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

उपवास कार्यक्रम में आनंद शर्मा, सियाराम कोली, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, बेबी सिकदार, सुनील चुग, पार्षद शुभम दास, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कोली, कुंवरपाल कोली, जमुना प्रसाद कोली, रामसेवक कोली, देव कोली, सेवाराम, दयाराम, सोमपाल, पार्षद राजू कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *