*लुधियाना में बड़ा हादसा, टूल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत*

*लुधियाना में बड़ा हादसा, टूल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत*

 

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार देर रात को एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान गैस पुरा निवासी मान सिंह और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के गैसपुरा इलाके के गगन नगर में टूल बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात को जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूर उसकी चपेट में आ गए और करीब 7 से 8 लोग बेहोश हो गए। इसके बाद फैक्ट्री संचालक ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान सोमवार तो तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतक मान सिंह की बेटी ने बताया कि उनके पिता को देर रात को फैक्ट्री में जबरन काम करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जब दैस का रिसाव हुआ तब फैक्ट्री संचालक खुद ही सभी घायलों को अस्पताल ले गए, जबकि परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी सूचना नहीं दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement