*नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भानु प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र ने जीता कांस्य पदक*

*नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भानु प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र ने जीता कांस्य पदक*

बिलासपुर (रामपुर)। भानु प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र नैतिक जादौन ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा 10-बी के छात्र नैतिक ने 18 एवं 19 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल खेल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़ मेडल) अपने नाम किया।

देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों का सामना करते हुए नैतिक ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने नैतिक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा नैतिक की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने नैतिक जादौन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय परिवार ने नैतिक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement