*_स्पीकर सदन की गरिमा और आजादी का प्रतिनिधित्व करते हैं: गोगोई_*
दोपहर 2 बजे तक स्थगन के बाद दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. लंच ब्रेक के बाद जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर डिबेट के दौरान अपना भाषण जारी रखा. स्पीकर ऑफिस की अहमियत बताते हुए, गोगोई ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा, “स्पीकर सदन, सदन की गरिमा और सदन की आजादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. क्योंकि सदन देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए स्पीकर देश की आजादी और स्वतंत्रता का प्रतीक बन जाते हैं.” उन्होंने सवाल किया कि क्या आज सदन में अपनी बात कहने के लिए काफी जगह है और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सवाल पूछने का अधिकार है.







