*_IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार_*

Spread the love

*_IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार_*

चेन्नई। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच के अपने दूसरे मैच में भारत और जिम्बाब्वे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने सामने हैं. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है.

हार्दिक पांड्या 23 गेंद पर 50 रन और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे. जिम्बाब्वे की तरफ से टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला.

IND vs ZIM: आउट होने वाले खिलाड़ी

संजू सैमसन 15 गेंद पर 24 रन बनाकर हुए आउट

ईशान किशन 24 गेंद पर 38 रन बनाकर हुए आउट

अभिषेक शर्मा 30 गेंद पर 55 रन बनाकर हुए आउट

सूर्यकुमार यादव 13 गेंद पर 33 रन बनाकर हुए आउट

 

भारत की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. ये मैच भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को हराना जरूरी है.

टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्य ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करने के ही बारे में सोच रहे थे और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे आप जीतें या हारें आप उससे कुछ सीखते हैं. बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूल जाना ही बेहतर है. हम वैसे ही खेलेंगे जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हैं. गेम का मजा लो और सब कुछ भूल जाओ.

वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘यह चेन्नई की पिच नमी वाली लग रही है, और हम पहले गेंदबाजी करके तेज गेंदबाज को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं. अगर हम इंडिया को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ होगा. हम जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *