*_गुजरात: सूदखोर से परेशान होकर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार के तीन सदस्यों की मौत_*

Spread the love

*_गुजरात: सूदखोर से परेशान होकर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार के तीन सदस्यों की मौत_*

सूरत: गुजरात के सूरत के पॉश वेसू इलाके में एक सूदखोर के चक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली. शेयर मार्केट में काम करने वाले बालमुकुंद खेतान ने सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या कोशिश की. एक छोटी बेटी की जान बच गई जबकि तीन की मौत हो गई.

सूदखोर की प्रताड़ना से परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की

मूल रूप से बिहार के रहने वाले बालमुकुंद खेतान सूरत में रहते थे और पिछले दो साल से शेयर मार्केट का काम कर रहे थे. सूदखोर की मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना में बालमुकुंद, उनकी पत्नी प्रियंका बेन और बड़ी बेटी भव्या की इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि, खुशकिस्मती से छोटी बेटी को बचा लिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें एक व्यक्ति द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना का जिक्र था. आरोप है कि सूदखोर बालमुकुंद का क्रेडिट कार्ड और कार भी हड़प लिया. इतना ही नहीं, उसने क्रेडिट कार्ड से गैर-जरूरी शॉपिंग करके उसके पैसे बर्बाद कर दिए. लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण परिवार ने ये कदम उठाया.

 

बालमुकुंद के दोस्त संजय अग्रवाल ने बताया कि कल शाम 4:11 बजे मृतक की बेटी ने फोन करके कहा, ‘पापा जमीन पर पड़े हैं, जल्दी आओ.’ जब वे पहुंचे तो पूरा अचेत पड़ा हुआ था. सभी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन दुर्भाग्य से परिवार के तीन सदस्यों को बचाया नहीं जा सका.

वेसू पुलिस स्टेशन के पीआई जे.सी. जाधव ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फिलहाल सूदखोरी और आर्थिक प्रताड़ना के इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *