कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत 

Spread the love

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

 

रुद्रपुर – तेज गति से आ रही कार ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक अमरपुरी गुमचैयया गदरपुर निवासी 35 वर्षीय सुरजीत कौर पत्नी देवेंद्र सिंह ग्राम बागवाला की एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। बीती शाम वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने एक परिचित रमेश के साथ बाइक पर बैठकर घर आ रही थी कि तभी करतारपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक तेज गति की कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी ।जिसमें सुरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए गदरपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है इस हादसे में बाइक चला रहा रमेश भी घायल हो गया ।घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। महिला के तीन बच्चे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *