*भोपाल में 22 साल के लड़के ने अपने दोस्त की मां को अगवा कर किया दुष्कर्म*

Spread the love

*भोपाल में 22 साल के लड़के ने अपने दोस्त की मां को अगवा कर किया दुष्कर्म*

 

भोपाल। राजधानी के देहात के गुनगा इलाके में 45 साल की एक महिला को उसके बेटे के दोस्त द्वारा अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म (boy raped friend’s mother in mp) करने का मामला सामने आया है। आरोपित पान की गुमटी लगाता है। महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद सोमवार को पुलिस थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

*महिला को फोन कर मांगे पैसे-:*

गुनगा थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि इलाके में 45 वर्षीय महिला तीन बच्चे के साथ रहती है, उसके पति खेती-किसानी करते हैं। महिला के 22 वर्षीय बेटे की आरोपित शुभम रजक से दोस्ती थी, उसका घर पर आना-जाना भी था। इसी दौरान आरोपित की महिला पर नीयत खराब हो गई थी, उसने सात जुलाई को महिला को फोन कर कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, उसे रुपयों की जरूरत है।

 

*कमरे में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म-:*

घर पर कोई नहीं होने के कारण वह घर से अकेली करोद पहुंची, तो आरोपित मिला और उसे बहाने से मंडीदीप ले गया। जहां आरोपित ने महिला को एक कमरे में बंधक बना लिया था, आरोपित ने इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला घर जाने की कहती, तो आरोपित उसके साथ मारपीट भी करता था। 22 सितंबर को महिला किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *