*भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन* *अरविंद मेनन का रुद्रपुर पहुंचने पर स्वागत, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान*

*भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन*

 

*अरविंद मेनन का रुद्रपुर पहुंचने पर स्वागत, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान*

 

रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन के पहली बार ऊधम सिंह नगर आगमन पर शनिवार को रुद्रपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, जनता से निरंतर संवाद और कार्यकर्ताओं का समर्पण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के दौरान सक्रिय नहीं होता, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझता है और समाधान के लिए प्रयास करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

 

प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और कार्यकर्ता आधारित कार्यप्रणाली है। संगठन की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का अपने दायित्वों के प्रति सजग, अनुशासित और समर्पित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती केवल बैठकों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कार्यकर्ताओं की जनता के बीच निरंतर सक्रिय उपस्थिति भी जरूरी है।

 

मेनन ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही जनता से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के संकल्प को केंद्र में रखकर काम करने और जनता के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, काशीपुर जिलाध्यक्ष मुकेश पाल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता और रमेश जोशी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नेतृपाल मौर्य, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री रश्मि रस्तोगी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, काशीपुर प्रभारी पुष्कर काला, काशीपुर सह प्रभारी भारत भूषण चुग, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, सुरेश कोहली, मोहिनी पोखरिया, दान सिंह रावत, गंभीर धामी, हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, प्रमोद मित्तल, सुरेंद्र चौधरी, संजीव सिंह, विपिन जालोत्रा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, रामपुर विधायक आकाश सक्सेना, नीता सक्सेना, शैली फुटेला, शालिनी बोरा, स्वाति सक्सेना, प्रवेश खान, विजय तोमर, विपिन सिंह गेहलोत, अक्षय अरोरा, अक्षय गेहलोत, योगेश वर्मा और श्रीकांत राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement