*दुर्गा पूजा महोत्सव में स्कूली बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, भारत भूषण चुघ ने किया सम्मानित*
*नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह*
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क, वार्ड नंबर तीन में आयोजित सार्वजनिक श्रीश्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव के तहत आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
भारत भूषण चुघ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। शारदीय दुर्गा पूजा जैसे उत्सव नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साह के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
नृत्य प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल, मदर सितारा अकादमी, एएस मेमोरियल स्कूल, गुरु दर्शन अकादमी, गुरुकुल इंटर कॉलेज, नेताजी पब्लिक स्कूल, एम्बिशन्स पब्लिक स्कूल, ब्रिलियंट अकादमी, ओम पब्लिक स्कूल, गोल्डन ड्रीम पब्लिक स्कूल, देशबंधु मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जन्मभूमि इंटर कॉलेज, न्यू वुडलैंड अकादमी और केशव विद्या मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सम्मानित किए जाने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में उनकी सहभागिता बढ़ाना है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक सहयोग, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर दलीप अधिकारी, तरुण दत्ता, मनोज सरकार, सुमित राय, विजय डे, मिथुन दास, विजय साना, राज चक्रवर्ती, विश्वजीत मंडल, प्रणय राय चौधरी, सचिन मंडल, सुमित, बाबू सरदार, प्रवीण कुमार सिंह, आलोक राय, नंदशेकर गांगुली, सुबीर दास, शुभम दास, मोनू ठाकुर, मानस बैरागी, कार्तिक चक्रवर्ती, गोपाल दास, मंगल दास, संजीत सरकार, राज सरकार, सुकुमार, बिट्टू डाली, तापस हीरा, नमिता गांगुली, मीनाक्षी, श्यामली, गायत्री, तुलसी शाहा और शानू शाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


