*महापौर के आवास पर सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* *नंद विहार कॉलोनी में देर तक गूंजते रहे माता रानी के जयकारे, भजन गायकों ने बांधा समां*

*महापौर के आवास पर सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

 

*नंद विहार कॉलोनी में देर तक गूंजते रहे माता रानी के जयकारे, भजन गायकों ने बांधा समां*

 

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर नंद विहार कॉलोनी स्थित महापौर विकास शर्मा के आवास पर माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। श्री नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित चौकियों की श्रृंखला के तहत सजे माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर झूमते नजर आए।

 

श्री नीलकंठ धाम के महंत एवं महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में आयोजित चौकी का शुभारंभ ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। भजन गायकों ने माता रानी, भगवान श्रीराम, भोलेनाथ और बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

भजन गायक सुमित वार्ष्णेय ने ‘दे चरणां दा प्यार मईया जी सानू रख लो सेवादार’, ‘नच्चो गाओ भगतो अज है जगराता’ और ‘रंग चढ़ गया मां दा लाल’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, विनीत अरोरा ने ‘मन लेके आया माता रानी के भवन में’ और ‘इक तू सच्ची सरकार मां झंडेया वाली’ भजनों से माता की महिमा का बखान किया। गुड्डू दीवाना ने ‘सज धज के बैठी मां, और मंद मंद मुस्काये’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

 

पवन खनिजो ने ‘बम भोले बम’ और ‘नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है’ भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि मंजीत ढोली ने ‘दिल करदा मईया जी मेरा दिल करदा’ और ‘हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ’ भजनों से माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए माता रानी के जयकारे लगाते रहे। महंत विकास शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

माता की चौकी में चांद किशन शर्मा, महापौर विकास शर्मा, श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, वेद ठुकराल, अनिल चौहान, रामपाल, सुरेश कोली, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, पवन राणा, चिराग कालड़ा, ओम प्रकाश कालड़ा, कपिल सिन्हा, शिवम जग्गा, पवन गाबा, रविंद्र वार्ष्णेय, जगदीश बठला, विवेक दीप सिंह, अमित अरोड़ा, बॉबी, अजय चक्का, सचिन खुराना, राजन राठौड़, पार्षद विष्णु, सुनील ठुकराल, पम्मी सुखीजा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक पुंशी, हरजीत राठी, पवन खनिजो, पवन रंगीला, सुशील नारंग, समीर गौड़, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, अनुज शर्मा, रोहित मदान, देवेंद्र गिरी, मुकेश शर्मा, चंदन सक्सेना, अमन खुराना, राघव बठला, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, सीमा नारंग, संगीता बठला, सिमरन बठला, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, ताशवी वार्ष्णेय, कार्तिक देवल, संगम अरोड़ा और डंपी चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement