*चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती*
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका इलाज पल्मोनरी विभाग में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।


