*कृष्णमय हुआ रुद्रपुर, मीना शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह*

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा

विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने किया गणमान्य लोगों का आत्मीय स्वागत
रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर में श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर से भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर श्रीमती मीना शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर में हुए स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे भावपूर्ण और अविस्मरणीय बताया।
शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाबी महासभा, अग्रवाल महासभा, ब्राह्मण महासभा, यादव महासभा, प्रेस क्लब, बद्री-केदार सेवा समिति, श्री गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, मुस्लिम समाज, व्यापार मंडल सहित विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने अपने मंचों पर गणमान्य लोगों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
नगर निगम महापौर विकास शर्मा तथा प्रमुख समाजसेवी सुशील गाबा ने भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा शहर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement