*आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के दौरान चली गोली*

*आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के दौरान चली गोली*

हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय में रखी एक अलमारी में जा लगी, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति आरटीओ कार्यालय का ही कर्मचारी है। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर आरटीओ अधिकारी गुरुदेव सिंह भी पुलिस टीम के साथ कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मौजूद कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस हथियार से चलाई गई और कर्मचारियों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। फरार कर्मचारी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement