*प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत* *जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन*

Spread the love

*प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश शुक्ला का भव्य स्वागत*

*जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन*

रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को भाजपा प्रदेश टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि राजेश शुक्ला जमीन से जुड़े और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन और जनता के बीच लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उनके अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा और वह भाजपा की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना पूरे ऊधमसिंह नगर भाजपा परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होने के साथ ही चुनौतीपूर्ण भी है। पार्टी की नीतियों, सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और संगठन के विचारों को मीडिया एवं जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखने में राजेश शुक्ला सफल होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने राजेश शुक्ला के राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। किच्छा क्षेत्र से विधायक रहते हुए उन्होंने जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। अब प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वह पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने रखने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान, मीना शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, योगेश वर्मा, जीतेन्द्र गौतम, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, गोल्डी गोरिया, मोहन तिवारी, डीएन यादव, विजय तोमर, विपिन सिंह गेहलोत, केके त्रिपाठी, रचित सिंह, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *