*महज एक सप्ताह मे बनकर तैयार हुई बहुचर्चित रम्पुरा कटोरी मंदिर रोड, विधायक शिव अरोरा ने अपनी मौजूदगी मे डलवाया सीसी सड़क का फाइनल कोट*
रुद्रपुर। रम्पुरा कटोरी मंदिर से चंद्रपाल किराना तक जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग जो 2 साल से खस्ता हालत मे थी वही तीन वार्डो को जोड़ती है अभी हाल ही मे कुछ दिनों पूर्व विधायक शिव अरोरा ने जिसके निर्माण कार्य का शुभारम्भ स्वयं अपने सामने खडे होकर कराया था अब युद्ध स्तर पर कार्य होते हुए महज एक सप्ताह के भीतर इस मार्ग का टॉप डलवा दिया जो रोड अब बनकर तैयार हो गयी है।
विधायक शिव अरोरा आज रोड का फाइनल कोट डालते समय स्वयं मोके रम्पुरा के लोगो संग मौजूद रहे उन्होंने कहा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा वही स्थानीय लोगो ने विधायक को बताया रोड बेहतर गुणवत्ता की बन रही है जिससे यहां पर बदहाल व्यवस्था कीचड़ से जनता को निजाद मिलेगी ओर इस मार्ग के बनने से अवगमन बेहतर होगा।
विधायक शिव अरोरा बोले रम्पुरा का यह मार्ग जो तीन वार्डो की जनता को लाभान्वित करता है इसका निर्माण उन्होंने बनाने का जनता को भरोसा दिया था ओर एक सप्ताह के भीतर रोड बनकर तैयार हो गयी जिसका फाइनल कोट डालकर अब कुछ दिनों मे यह मार्ग जनता के उपयोग मे आने लगेगा बरसात मे कीचड होने से जनता बेहद बदहाल हालत इस जर्जर मार्ग के कारण झेल रही थी निश्चित रूप से विधायक निधि से 18 लाख की अधिक की लागत से इस मार्ग का निर्माण कार्य हो रहा है।
विधायक बोले रम्पुरा पहुंचने पर इस मार्ग के बनने से लोगो के चेहरे पर खुशी की चमक देखते ही नजर आ रही थी कई लोग इस रोड के बनने से भावुक नजर आ रहे थे।
उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि के रूप मे ईमानदारी से किये गये कार्यों के परिणाम इसी प्रकार लोगो की खुशी का कारण बनते है
विधायक बोले इस रोड के बन जाने पर अब हजारों रमपुरा व आस पास के क्षेत्रों को जाने लोगो को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस दौरान पार्षद गिरीश पाल, डॉ महेश कोली, राज कोली किशन कोली, रवि दिवाकर, चंद्रपाल कोली, दर्शन कोली आदि लोग मौजूद रहे।







