नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप पति पक्ष के रिश्तेदार पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

Spread the love

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

पति पक्ष के रिश्तेदार पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में अपने भाई के घर रह रही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से फतेहगंज पश्चिम, बरेली निवासी 24 वर्षीय काजल पुत्री राजवीर पिछले करीब दो वर्षों से सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। परिजनों ने उसका विवाह 18 फरवरी 2026 को किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी एक युवक से किया था।

परिजनों का आरोप है कि विवाह से पहले ही ससुराल पक्ष द्वारा 15 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। विवाह के बाद भी दहेज की मांग को लेकर काजल का लगातार उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा उसे विभिन्न प्रकार की धमकियां दी जाती थीं।

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व काजल की सास उसे उसके भाई पवन के गंगापुर रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी के घर छोड़ गई थी। यहां काजल ने अपने भाई को ससुराल में हो रहे कथित उत्पीड़न की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रह रही थी।

रविवार देर रात काजल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर काजल द्वारा किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। नवविवाहिता की शादी को मात्र तीन माह होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतका के भाई पवन ने आरोप लगाया कि बहन की मौत के बाद उसके पति का एक करीबी रिश्तेदार उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने पर तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर भी परिवार को धमकी देकर गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *