बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर किया हमला घर के बाहर खड़े युवक से मारपीट, बाइक में तोड़फोड़

रुद्रपुर। शहर में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। दोनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी तहरीर में विवेक नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। बीती रात वह सवारी लेकर तीनपानी डाम की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार करीब एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

वहीं दूसरी घटना में कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि जाते समय युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement