रुद्रपुर में बिजली बिलों में पुराने बकाया जोड़ने पर व्यापारियों में रोष
बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप, जांच की उठी मांग
व्यापारियों का आरोप—बिना स्पष्ट विवरण के भेजे जा रहे बिल
व्यापार मंडल की चेतावनी—समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन
आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बता व्यापार मंडल ने किया विरोध
रुद्रपुर। शहर के व्यापारियों के बिजली बिलों में वर्ष 2023 व 2024 के पुराने बकाया जोड़कर भेजे जाने पर व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
जुनेजा ने कहा कि विद्युत विभाग हर वर्ष मार्च माह में अपनी वार्षिक क्लोजिंग करता है, ऐसे में 3-4 वर्ष पुराने बकाया को अचानक वर्तमान बिलों में जोड़ना समझ से परे है। उन्होंने इसे व्यापारियों का आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न बताते हुए अनुचित करार दिया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में जो बिजली बिल जारी किए जा रहे हैं, उनमें पुराने बकाया का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
व्यापार मंडल ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द व्यापारियों को राहत दी जाए। जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान पारस छाबड़ा, राजकुमार सिकरी, हरविंदर सिंह, रोहित जग्गा सहित कई व्यापारी मौजूद







