हथियारबंद दबंगो ने जगतपुरा मे मचाया तांडव

हथियारबंद दबंगो ने जगतपुरा मे मचाया तांडव

 

रूद्रपुर। मंगलवार की मध्य रात्रि ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्रंतर्गत मौहल्ला जगतपुरा में कुछ हथियार बंद दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान मौहल्लेवासियों द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने हथियारों से उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। भीड़ इकट्ठी हो जाने पर हमलावर दबंग जब बाईक पर सवार होकर वहां से भागने लगे तो उनकी बाईक असंतुलित होकर गिर गई। जिसे वहीं छोड़कर वह भाग गये। मौहल्लेवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर मौहल्लेवासियों ने बाईक और दबंगों का छोड़ा एक पाटल पुलिस के हवाले कर दिया। मौहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जगतपुरा वार्ड 5 निवासी देवेन्द्र सरकार का कुछ वर्ष पूर्व अपने एक रिश्तेदार से विवाद हो गया था। मंगलवार की मध्य रात्रि वह रिश्तेदार अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर देवेन्द्र के घर आ धमका और गाली गलौचकर ललकारने लगा। जब घर का गेट नहीं खुला तो हथियार बंद दबंगों ने गेट पर ही प्रहार करने शुरू कर दिये। शोर होने पर मौहल्लेवासी बाहर आ गये और उन्होंने उन दबंगों का विरोध किया। जिसके बाद दबंगों ने मौहल्ले वासियों पुष्पा मिस्त्री, कृष्णा राय, संध्या सरकार, सुमित्र, सुकुमार मंडल आदि के घरों में घुसकर उन पर हथियारों से हमला कर धमकाना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख दबंग वहां से मोटरसाईकिल पर सवार होकर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर उनकी मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गई। जिस पर वह उसे वहीं पर ही छोड़कर व अपने हथियार फेंक भाग गये। मामले की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौहल्लेवासियों से विस्तार से जानकारी ली साथ ही मौहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। दबंगों के हमले में एक मौहल्लेवासी घायल भी हुआ है। जिसने चिकित्सालय में अपना उपचार करवाया। पुलिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement